-जगमोहन सिंह बरहोक की कलम से
राम नवमी भगवान राम को समर्पित चैत्र महीने में मनाया जाने वाला हिन्दू पर्व है इस दिन राम को मानने वाले अनुयायीऔर भगत आत्मा विभोर होकर श्रद्धापूर्वक अपने भगवान् राम को भजन और गीतों के माध्यम से याद करते हैं प्रमुख हिन्दू पर्व होने के कारण इस दिन देश भर में अवकाश रहता है.
भगवान राम को विष्णु के अवतार और मर्यादा पुरषोतम के रूप में याद किया जाता है- पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने यज्ञ किया था जिसके परिणामस्वरूप माता कौशल्या ने राम के रूप में पुत्र को जन्म दिया था ऐसा माना जाता है. रामनवमी से पूर्व कुछ अन्य पर्व भी मनाये जाते हैं कुछ श्रद्धालु व्रत रखते हैं और इस तरह अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं.
